फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने नेहरुकुंड से आगे नहीं भेजे पर्यटक

विज्ञापन
मनाली में बर्फ के बीच अठखेलियां करते पर्यटक...संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
मनाली। दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के बाद वीरवार को कुल्लू-मनाली और लाहौल-स्पीति में मौसम खुल गया है। मौसम साफ हो जाने पर मनाली आए सैलानियों के साथ आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि बुधवार रात को हुई ताजा बर्फबारी से सोलंगनाला से रांगड़ी तक कुछ पर्यटक जगह-जगह फंसे रहे। वीरवार को प्रशासन ने सैलानियों को सोलंगनाला जाने नहीं दिया। पर्यटकों को नेहरू कुंड व पचलान में ही रोका गया।
विज्ञापन

सैलानियों ने नेहरू कुंड, हिडिंबा मंदिर और मनाली में ही बर्फ का आनंद उठाया। पर्यटकों ने एक दूसरे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंक कर खूब मस्ती की। बर्फ में फोटोग्राफी, सेल्फी व वीडियोग्राफी भी की। बर्फ की चांदी से लकदक मनाली के पहाड़ों को भी पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया। सैलानियों में बर्फ में स्केटिंग का भी लुत्फ उठाया। पर्यटक मोहन सिंह, राजेश्वर सिंह तथा निखिल कुमार ने कहा कि उन्होंने मनाली में ताजा बर्फ में खूब मस्ती की है। कई सैलानियों ने मनाली के माल रोड पर गुनगुनी धूप का भी मजा लिया।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा के अनुसार बर्फबारी के चलते सैलानियों को सोलंगनाला नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि मौसम खुलने के बाद अब अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा के साथ टनल के साउथ व नॉर्थ पोर्टल में हिमखंड गिरने की संभावना है। वहीं प्रशासन ने भी सैलानियों को जिला कुल्लू और लाहौल के करीब एक दर्जन से अधिक संवेदनशील इलाकों में हिमखंड खिसकने का अंदेशा जताया है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि पर्यटक सुरक्षा को देखते हुए बर्फीले इलाकों की ओर न जाएं।
विज्ञापन

बाक्स
फंसे वाहनों का सुरक्षित निकाला
मनाली। बुधवार रात तक बर्फबारी के बीच सोलंगनाला, पलचवान, नेहरू कुंड तथा रांगडी तक फंसे सैलानियों को पुलिस-प्रशासन ने रात को ही निकाल दिया था। लेकिन, जाम लंबा होने से और सड़क पर बर्फ बिछने से कई सैलानियों के वाहन उक्त स्थलों पर ही फंसे रहे। ऐसे वाहनों को वीरवार दोपहर बाद सड़क खुलने पर सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन

......संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें