फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास में रिवर राफ्टिंग में अठखेलियां कर रहे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। सैलानी विश्व विख्यात रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग का खूब आनंद ले रहे हैं। ब्यास की धारा में पर्यटक ठंडे पानी के बीच राफ्टिंग का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों से पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं। जिला कुल्लू के पिरड़ी, रायसन तथा बबेली रिवर राफ्टिंग प्वाइंटों में खूब चहल-पहल देखी जा रही है। हालांकि, बरसात छंटने के बाद ब्यास का जलस्तर कम हो गया है। निखिल, अंकित कुमार, तेजपाल, सुरजीत सिंह तथा हरनाम सिंह ने कहा कि वे मनाली घूमने आए हैं। उन्होंने पैराग्लाइडिंग के साथ रिवर राफ्टिंग का भी मजा लिया है। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रा जाकर बर्फ के बीच भी मस्ती की है। कुल्लू वैली रिवर राफ्टिंग ऑपरेटर एसोसिएशन कुल्लू के प्रधान श्याम अत्री ने कहा कि दिवाली के बाद रिवर राफ्टिंग का काम बढ़ा है। अभी करीब 200 राफ्टें ब्यास में उतर रही हैं। सैलानी राफ्टिंग का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। पहाड़ों में बर्फबारी होती है तो काम और भी गति पकड़ेगा। राफ्टिंग में सैलानियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें