कुल्लू में ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक। मैदानी इलाको में पड़ रही तपती गर्
कुल्लू। कुल्लू में पर्यटन सीजन का आगाज हो गया है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली की वादियों में पहुंच रहे हैं। पर्यटक देवभूमि के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर रोमांचित हो रहे हैं।
वहीं, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग और रिवर क्रॉसिंग आदि साहसिक गतिविधियों में शामिल होकर अपनी कुल्लू-मनाली की यात्रा को यादगार भी बना रहे हैं।रिवर राफ्टिंग में पर्यटक रुचि दिखा रहे हैं। रोजाना राफ्टिंग प्वाइंट रायसन, बबेली, पिरड़ी और शाढ़ाबाई में पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, राफ्टिंग से जुड़े सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है।
स्थानीय युवा विरेंद्र ठाकुर, मनोहर लाल, राजकुमार सिंह, प्रदीप ठाकुर और सन्नी ने कहा कि ब्यास की धारा पर रिवर राफ्टिंग को लेकर पर्यटकों में बहुत उत्साह है। सैलानी मनाली की वादियों में घूमने के बाद रिवर राफ्टिंग के लिए राफ्टिंग प्वाइंट पर पहुंच रहे हैं। उधर, कुछ पर्यटक जान को जोखिम में डालकर ब्यास नदी की धारा में उतर रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका हमेशा बनी रहती है।