फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौहल में नलों से आ रहा मटमैला पानी

Fri, 30 May 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से महज पांच किलोमीटर दूर स्थित मौहल और शमशी क्षेत्रों में मटमैला पानी नलों से आ रहा है। इससे लोगों के जल जनित रोगों की चपेट में आने का खतरा बना है। इन क्षेत्रों में मटमैले पानी की समस्या कई वर्षों से चली आ रही है। हल्की बारिश होते ही नलों से मटमैले पानी की सप्लाई आरंभ हो जाती है, जिस वजह से क्षेत्र के हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं, विगत दो दिनों से लोअर मौहल, अपर मौहल के अलावा छरेहड़ा क्षेत्र में पानी की सप्लाई साफ नहीं आ रही है। क्षेत्र वासी अशोक, मोहर सिंह, राजीव, अनुभव, राहुल, सुमित ने कहा कि दो दिनों से नलों में मटमैला पानी आ रहा है, जो पीने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग समस्या का समाधान करे। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता इंद्र ठाकुर ने कहा कि फील्ड स्टाफ को पानी की शुद्धता के लिए सैंपल लेेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बारिश के समय साफ पानी उपलब्ध करवाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि वे मौके की रिपोर्ट भी फील्ड स्टाफ से लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें