फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ और टनल कर रही पर्यटकों को आकर्षित

विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल पर बर्फ के दीदार को पहुचें सैलानी। फोटो--संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग और ताजा बर्फबारी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। वीकेंड पर टनल में पर्यटकों का जमावड़ा लग रहा है। मौसम खुलते ही पर्यटक टनल और लाहौल-स्पीति की सुंदर वादियां निहारने पहुंच रहे हैं। इस रविवार को टनल के रास्ते घाटी में 5702 वाहन पहुंचे। इनमें 993 वाहन पर्यटकों के हैं।
विज्ञापन

बता दें कि घाटी में तापमान शून्य से नीचे है। अटल टनल रोहतांग से पर्यटकों की आवाजाही में कोई कमी नहीं आ रही है। आसमान में काले बादलों के बीच वीकेंड पर रोजाना हजारों पर्यटक अटल टनल रोहतांग देखने पहुंच रहे हैं। पर्यटक ताजा बर्फ में खूब अठखेलियां कर रहे हैं। टनल के किनारों फोटो खिंचवाने में व्यस्त दिख रहे हैं। जिला पुलिस भी ट्रैफिक को सुचारु रखने और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रयासरत है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौसम खुलने के बाद वीकेंड पर पर्यटकों की आमद बढ़ी है। रविवार को ही 5702 वाहन अटल टनल के आर-पार हुए हैं। हिमाचल के 1952 तथा बाहरी राज्यों के 993 वाहनों ने घाटी में प्रवेेश किया है। प्रदेश के 1811 तथा बाहरी प्रदेशों के 946 वाहन अटल टनल रोहतांग से वापस लौटे। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि वीकेंड को देखते हुए रविवार को सिस्सू हेलीपैड में अधिकतर वाहनों को पार्क करवाया गया। इसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं हुई। सोमवार को भी पर्यटक वाहनों की आवाजाही निरंतर रही। यातायात संबंधी समस्या न आए इसके लिए पुलिस जवान तैैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें