फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती करने ब्यास में उतरे तीन पर्यटक फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में ब्यास नदी में मस्ती करने उतरे पंजाब के दो और दिल्ली का एक पर्यटक करीब तीन घंटे तक पानी के बीच फंसे रहे। उन्हें नदी से निकालने में दमकल विभाग की टीम को डेढ़ घंटे का समय लगा। हालांकि रेस्क्यू किए गए तीनों पर्यटक सुरक्षित हैं। इस हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला प्रशासन ने नदी और नालों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगा रखे हैं। इनमें साफ लिखा गया है कि पर्यटक व स्थानीय लोग नदी और नालों से दूरी बनाए रखें। इनमें पानी का जल स्तर कभी भी बढ़ सकता है। इसके बावजूद सेल्फी का शौक पूरा करने के लिए पर्यटक ब्यास में अठखेलियां कर रहे हैं। ऐसे में कई पर्यटक अपनी जान तक गवां चुके हैं। दिल्ली और पंजाब के तीन पर्यटन सोमवार सुबह साढे़ सात बजे पर्यटन नगरी मनाली के पास आलू ग्राउंड में ब्यास नदी में उतरे थे, लेकिन कुछ समय बाद अचानक कुछ पानी बढ़ने से वे फंस गए। पर्यटकों के ब्यास नदी में फंसे होने की सूचना दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद पर्यटकों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मामले की पुष्टि दमकल विभाग के मनाली प्रभारी दीपक ने की। उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली के पर्यटकों को नदी से सुुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। पर्यटकों की पहचान 30 वर्षीय रिजवान खान निवासी गागा, पंजाब, 31 वर्षीय सलमान निवासी नियर कोटला पंजाब और 32 वर्षीय फिरोज निवासी साउथ दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें