फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शमशी में बाइक के टकराने से तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गंभीर घायल पीजीआई रेफर, चालक और युवती का तेगूबेहड़ में चल रहा उपचार
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर-कुल्लू मार्ग पर स्थित शमशी में एक मोटरसाइकिल की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक गंभीर व्यक्ति को पीजीआई रेफर किया गया है। दो घायलों का तेगूबेहड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा शुक्रवार शाम पेश आया। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बाइक चालक पवन कुमार, निवासी रोलगी बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि शमशी के पास उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया।
उसने पहले एक राहगीर को टक्कर मारी, उसके बाद वैन से टकरा गया। साथ ही सड़क किनारे खड़ी एक युवती से जा टकराया। इसमें राहगीर सुनील कुमार (67) हाउस नंबर 362/12 रामनगर मंडी को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है। युवती वैशाली निवासी सेरीबेहड़, खोखन जिला कुल्लू और चालक पवन कुमार का तेगूबेहड़ अस्पताल में उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध थाना भुंतर में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक घायल को इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें