फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा भूईन पंचायत भवन में ताला तोड़कर घुसे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बड़ा भूइन पंचायत भवन के ताले तोड़कर शातिर कंप्यूटर, सीपीयू और प्रिंटर ले उड़े हैं। अंदर रखे दूसरे सामान को शातिरों ने हाथ भी नहीं लगाया है। चोर केवल कंप्यूटर लेकर ही क्यों उड़े, इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर है। पंचायत सचिव के कमरे में जाकर शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला देर रात का बताया जा रहा है। शातिरों ने भवन के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुसे। पंचायत सचिव के कमरे में कंप्यूटर और प्रिंटर लगा था। शातिर इसे चुराकर ले गए। सुबह वारदात का पता चलने के बाद पंचायत प्रधान और सचिव मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पाया गया कि अंदर से केवल कंप्यूटर और प्रिंटर ही चोरी हुए हैं। इसके बाद पंचायत की ओर से पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। आशंका जताई जा रही है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले नशेड़ी हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाला जा रहा है। एसपी ने दावा किया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें