फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चौल सुषमा दुई जाणा मनरेगा रे कौमा... पर मचा धमाल

Sat, 22 Feb 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू कलाकेंद्र में खराहल छात्र संगठन के वा​र्षिक समारोह में लाहौल डांस करती छात्राएं।-संवाद
विज्ञापन
डाबे राम कुल्लवी के गीतों पर खूब झूमे युवा
विज्ञापन

खराहल वैली छात्र संघ ने मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। खराहल वैली छात्र संघ ने शनिवार को लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में लोक गायक डाबे राम कुल्लवी ने युवाओं को खूब नचाया।
भाजपा के कुल्लू मंडल सचिव एवं तलोगी पंचायत के पूर्व उप प्रधान अनिल राणा ने मुख्यातिथि थे। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी देश का भविष्य है। युवाओं को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए। वर्तमान में युवाओं को अगर किसी चीज से अगर लड़ना है तो नशा है। नशे के खिलाफ स्वयं भी जागरूक रहें और अपने दोस्तों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले खराहल घाटी के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। कलाकेंद्र में दोपहर बाद से खूब रौनक लगी और दोपहर तक यहां भारी संख्या में युवाओं का जमावड़ा देखने को मिला। लोक गायक डाबे राम कुल्लवी ने ..चौल सुषमा दुहेई जाणा मनरेगा रे कौमा, सेऊ रा निभू बोला सीजन आदि कई अन्य गीत गाए। महेंद्र चौहान, रॉनी ठाकुर, देशराज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें