फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में 48,000 लोगों की घर द्वार की स्क्रीनिंग

Sat, 22 Feb 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षय रोग को हराने के लिए घर-घर जांच जारी
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक निभा रहे जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में क्षय रोग उन्मूलन की मुहिम जारी है। जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 100 दिन कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत लोगों की घर द्वार स्क्रीनिंग की जा रही है। 17 मार्च तक इस अभियान में 16 तरह के श्रेणियों में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इनमें क्षय रोग के लक्षण मिलने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पतालों या स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, जिले में सात दिसंबर 2024 से शुरू हुए इस टीबी उन्मूलन अभियान में अब तक 48,000 लोगों की घर द्वार स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्वास्थ्य खंड जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में आशा कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और पर्यवेक्षक लोगों में क्षय रोग की जांच कर रहे हैं। टीबी को मात देने की इस मुहिम के तहत इन्हें जिम्मा सौंपा गया है। गौर रहे कि जिला कुल्लू में विभाग ने 16 श्रेणियों के तहत आने वाले 80,000 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें आधे से ज्यादा लक्ष्य विभाग ने पूरा कर दिया है। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान को गति प्रदान की गई है। रोजाना अभियान को पूर्ण करने में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों से अपडेट लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 48,000 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें