फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 15 मई के बाद हटेगी ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट

विज्ञापन
कुल्लू में ढालपुर मैदान में पीपल जातर मेले में लगी अस्थाई मार्केट में खरीदारी करने उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर में पीपल जातर के लिए सजी अस्थायी मार्केट 15 मई के बाद हटेगी। व्यापारियों को दी गई समय सीमा 15 मई को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद व्यापारियों को मैदान खाली करना होगा। नगर परिषद कुल्लू की ओर से व्यापारियों को प्लॉट आवंटन करने के बाद दुकानें लगाने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन

हालांकि, इस बार पीपल जातर में बेहतर कारोबार हुआ है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति से यहां लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। ढालपुर की अस्थायी मार्केट में प्रतिदिन सैकड़ाें लोग खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। मेला मैदान से लेकर मालरोड और प्रदर्शनी मैदान में 500 से अधिक दुकानें सजी हुई हैं। खास बात यह है कि अस्थायी मार्केट में बाजार से सस्ता सामान मिल रहा है। बाजार में 500 रुपये में मिलने वाला सामान 250 रुपये में मिल रहा है। ऐसे में लोग इस अस्थायी मार्केट का लाभ उठा रहे हैं। ग्रामीणों मोहर सिंह, धर्मचंद और केहर सिंह ने कहा कि अस्थायी मार्केट में कपड़े, जूते, बर्तनों से लेकर अन्य सामान मिल रहा है। दशहरा के बाद यह कुल्लू की मिनी मार्केट होती है। हालांकि, महंगाई का असर सामान की कीमतों में जरूर देखने को मिल रहा है। 28 अप्रैल से लेकर ढालपुर में दुकानें सजी हैं। अस्थायी मार्केट का असर बाजार में देखने को मिल रहा है। कारोबारी श्याम लाल और शोखत अली ने कहा कि बारिश के दौरान उन्हें बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से 20 मई तक दुकानों को न हटाने की मांग की है। नगर परिषद कुल्लू के ईओ बीआर नेगी ने कहा कि अस्थायी मार्केट की समय सीमा समाप्त होने के बाद व्यापारियों को दुकानें खाली करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें