फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एकलव्य कुकुमसेरी स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कला में सिमरन, विज्ञान संकाय में टशी टॉपर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)! एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कुकुमसेरी ने इस वर्ष कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 100 फीसदी परीक्षा परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कला संकाय में सिमरन ने 91 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अक्षय कुमार 87 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और अमनदीप 84 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञान संकाय में टशी गटुक ने 83 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। दीपिका ने 78 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और सौरभ ने 77 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य राजीव गर्ग ने इस उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल का यह प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें