फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में फंसे चालक को ट्रैक्टर समेत किया रेस्क्यू

विज्ञापन
स्पीति घाटी के रोंगटोंग नाले में फंसे ट्रैक्टर चालक को जेसीबी से रेस्‍क्यू करते हुए। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के स्पीति के तहत आने वाले रांगटोंग नाले में फंसे चालक और ट्रैक्टर को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को रेत निकालने के लिए चालक ट्रैक्टर लेकर नाले में उतरा था। उसने नाला पार करने की कोशिश की। इसी बीच जल स्तर बढ़ जाने से चालक ही ट्रैक्टर समेत नाले के बीचोंबीच फंस गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर के फंस जाने की सूचना प्रशासन व पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने चालक को रेस्क्यू करने के लिए टीम को मौके पर भेजा। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जेसीबी और रस्सी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक और ट्रैक्टर को नाले से बाहर निकाला। अगर चालक को समय पर मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लाहौल-स्पीति जिले के नदी-नालों में कभी भी पानी बढ़ जाता है। एसपी मानव वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि काजा पुलिस की टीम ने जान जोखिम में डाल कर चालक को नाले से बाहर निकाला है। उन्होंने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें