फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नहीं छंट रही भीड़, सामाजिक दूरी दरकिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में अब कोरोना संक्रमण के साथ ओमिक्रॉन वैरिएंट का दोहरा अटैक शुरू हो गया है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया है। कोराना व ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ने के बाद भी शहर से लोगों की भीड़ छंटने का नाम नहीं ले रही है।
बाजारों में सामाजिक दूरी को दरकिनार कर खतरे को बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन सामाजिक दूरी का उचित पालन नहीं किया जा रहा है। जिले में पिछले सप्ताह से अब तक 736 लोग पॉजिटिव आए हैं। रोजाना 100 से अधिक मामले आ रहे हैं। महज दो दिनों में जिले में ओमिक्रॉन वैरिएंट के छह मामले सामने आए हैं, इन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट किया है। इनमें ओमिक्रॉन के पांच मामले वीरवार, जबकि एक मामला बुधवार को सामने आया था। हालांकि अभी इन पांच लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। एक अन्य व्यक्ति कनाडा से कुल्लू लौटा था। अब ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी चिंता में पड़ गए हैं। प्रदेश में ओमिक्रॉन के मामलों में कुल्लू सबसे आगे चल रहा है। बता दें कि प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जैसे-जैसे सैंपलिंग को बढ़ाया है, वैसे-वैसे ही संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। प्रतिदिन मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमित लोग जल्दी स्वस्थ भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल और बाजार में लोगों का हुजूम
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जिस तरह से मरीजों की भीड़ बढ़ रही है, वह कोरोना व इसके नए वैरिएंट को ज्यादा बढ़ावा दे रही है। अस्पताल के पर्ची काउंटर व ओपीडी के बाहर मरीजों का हुजूम उमड़ रहा है। बाजारों का भी यही हाल है। हाल ही में अस्पताल में चार चिकित्सक व पांच नर्सें कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि मरीजों ने मास्क पहनने हुए थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई है सैंपलिंग : एमएस
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के एमएस डॉ. नरेश चंद ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड सैंपलिंग बढ़ाई है। संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है। अस्पताल में नियमों का पालन भी हो रहा है।
पिछले एक सप्ताह में कोरोना मामलों का ब्योरा
तिथि मामले, स्वस्थ, सैंपल
13 जनवरी, 65, 35, 449
14 जनवरी, 45, 35, 200
15 जनवरी, 85, 68, 406
16 जनवरी, 41, 08, 236
17 जनवरी, 119, 50, 595
18 जनवरी, 126, 89, 525
19 जनवरी, 118, 93, 559
20 जनवरी, 137, 62, 636
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें