फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उस्ताद निलय खान के गीतों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के अटल सदन के सभागार में उस्ताद निलय खान के तराने गूंजे। गानों पर दर्शक भी झूम उठे। अटल सदन में चार दिवसीय संगीत-नृत्य उत्सव शुरू हुआ है। इसका शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विख्यात सूफी गायक उस्ताद निलय खान एवं पार्टी के सूफी गानों से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

निलय खान ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन सूफी गीत गाकर महफिल में खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने रश्के कमर, तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, सांसों की माला सहित कई सूफी गाने पेश कर खूब तालियां बटोरीं। चार दिवसीय संगीत, नृत्य उत्सव का शुभारंभ मुख्य कलाकार निलय खान, समाजसेवी भगवान दास गुप्ता, जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर तथा सहायक लोक संपर्क अधिकारी जय प्रकाश शर्मा ने किया। उस्ताद निलय खान एंड पार्टी ने श्रोताओं को अपने रूहानी अंदाज में सूफी गायन से मंत्रमुग्ध कर दिया।
खान के साथ वाद्यवृंद के रूप में सद्दाम हुसैन, पारस, जिंदर खान, अनिल तथा कोर्स में अमन खान, अब्दुल हमीद, सहर अली, पवन व गोगी ने साथ दिया। जिला भाषा अधिकारी कुल्लू सुनीला ठाकुर ने कहा कि भाषा एवं संस्कृति विभाग के इस कार्यक्रम में 30 सितंबर तक रोज दोपहर 2:00 बजे से संगीत-नृत्य उत्सव में कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 28 सितंबर को पंजाबी लोक गायक सबरजीत कौर असीम, 29 को गुरुकुल संगीत एवं नृत्य अकादमी समिति चंडीगढ़ का कथक नृत्य तथा 30 सितंबर को तरसेम चंद कलहेरी एवं ग्रुप की ओर से पंजाबी लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें