कुल्लू के छात्र स्कूल ढालपुर में लिपिक पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के देने के बाद परीक्षा सेंट
- फोटो : Kullu
कुल्लू। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 962 (लिपिक) परीक्षा करवाई। जिला मुख्यालय कुल्लूू में परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें सुबह के सत्र में परीक्षा करवाई गई। जिला के 4,100 अभ्यर्थियों ने पोस्ट कोड 962 की लिखित परीक्षा दी।
बता दें कि लिपिक परीक्षा के लिए महाविद्यालय कुल्लू, महाविद्यालय हरिपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौहल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काईस, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं, कुल्लू वैली स्कूल, आईटीआई शमशी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू, साईं स्टार स्कूल, बहुतकनीकी संस्थान में एक-एक और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में दो-दो केंद्र बनाए गए थे। आयोग की ओर से परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे और परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। इस संबंध में छात्र विद्यालय ढालपुर के प्रधानाचार्य भीम कटोच ने कहा कि रविवार को 17 केंद्रों में करीब 4,100 अभ्यर्थियों ने पोस्ट कोड 962 की परीक्षा दी।