शिक्षक अशोक कुमार को एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित करते हुए हिमालयन वन्य प्राणी सुरक्षा समिति क
- फोटो : निरीक्षण के दौरान विभागीय बाबू से पूछताछ करती, महापौर। संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय केलांग में शिक्षक अशोक कुमार को एक्सीलेंसी अवार्ड से नवाजा गया। हिमालयन वन्य प्राणी सुरक्षा समिति की ओर से अध्यक्ष किशन ठाकुर ने उन्हें पदक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
किशन ठाकुर ने बताया कि समाज शास्त्र के प्रवक्ता अशोक कुमार ने अपने जीवन में सैकड़ों बच्चों को पढ़ाया है। उनके पढ़ाए हुए विद्यार्थी समाज और सरकारी तंत्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। उनके कार्यों को देखते हुए समिति ने सेवानिवृत्ति के दिन उन्हें सम्मानित किया। संवाद