फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश से भर गए बांध, अब छोड़ा जा रहा पानी

विज्ञापन
कुल्लू में सोमवार को हुई बारिश से ब्यास नदी के जलस्तर में बढ़ाेतरी हई है। प्रशासन ने मौसम अलर्ट
विज्ञापन
कुल्लू। मानसून की दस्तक के साथ ही अब नदी किनारे बसी आबादी के लिए खतरे की घंटी बजने लगी है। नदी-नालों पर बने बिजली प्रोजेक्टों के बांधों में पानी और गाद की मात्रा बढ़ने लगी है। बांध में पानी का स्तर सामान्य बना रहे, इसको लेकर प्रबंधन ने अब पानी नदी-नालों में छोड़ना शुरू कर दिया है। पानी छोड़ने को लेकर प्रबंधन की ओर से अलर्ट जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को मलाणा पावर प्रोजेक्ट के बांध प्रबंधन ने दिनभर करीब 5 बार बांध से पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया। एनएचपीसी की 800 मेगावाट पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण दो के पुलगा बांध से दोपहर बाद ढाई बजे 40 क्यूमेक पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया। पार्वती नदी में पहले से 60 क्यूमेक पानी का प्रवाह चल रहा है। 86 मेगावाट के मलाणा पावर प्रोजेक्ट-एक से भी इससे पहले 4.50 क्यूमेक पानी छोड़ा जिससे मलाणा नाले का जलस्तर बढ़ गया।
दूसरी तरफ एनएचपीसी की 520 मेगावाट जलविद्युत परियोजना ने 50 क्यूमेक पानी पिन पार्वती नदी सैंज में छोड़ने का अलर्ट जारी किया। हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन के 100 मेगावाट के प्रोजेक्ट बांध से भी 20 से लेकर 50 क्यूमेक पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया। एडी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट ने 7 जुलाई को पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2 बजे तक 17 क्यूमेक पानी छोड़ने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में नदी किनारे बसे लोगों के लिए बांध का पानी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

...
पहाड़ों पर बारिश हो रही है जिससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रोजेक्टों के बांधों से भी पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी-नालों का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है। नदी-नालों के किनारे बसे लोग नदी किनारे न जाएं, साथ ही पर्यटकों को भी न जाने दें।
विज्ञापन

-अश्वनी कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें