फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घरद्वार होगी गंभीर बीमारियों के लक्षणों की पहचान

Sat, 16 Sep 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में गंभीर बीमारियों के लक्षणों की पहचान अब घरद्वार होगी। चिकित्सक और फार्मासिस्ट घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपना शेड्यूल तैयार कर दिया है।
विज्ञापन

सप्ताह में पांच दिन विभागीय कर्मी अपने संबंधित क्षेत्रों में जाकर गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों की पहचान करेंगे। उनका डाटा एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को नागरिक अस्पतालों में उनका उपचार किया जाएगा। बता दें कि जिला कुल्लू में आयुष्मान भव: अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा।
अभियान चार चरणों में पूरा किया जाना है। दूसरे चरण आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसमें चिकित्सक और फार्मासिस्ट लोगों में क्षय रोग, हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह, मानसिक रोग जैसी गंभीर बीमारी के मरीजों की विशेष तौर पर पहचान करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों को उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि जिले के पांचों चिकित्सा खंडों में आयुष्मान भव: अभियान जारी है। कहा कि अभियान के दूसरे चरण में घरद्वार लोगों के स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें