फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल की बेटी तनुश्री को मेधावी छात्र सम्मान मिलने पर जिले में खुशी

Sat, 16 Sep 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल- स्पीति जिले के गोहरमा गांव की तनुश्री को भी शिमला में अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छ
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले के गोहरमा गांव की बेटी तनुश्री को शिमला में सम्मान मिला है। शुक्रवार को शिमला में अमर उजाला की ओर से हिमाचल प्रदेश के 260 छात्र एवं छात्राओं को मेधावी छात्र सम्मान से नवाजा गया। तनुश्री को सम्मान मिलने पर जिले के लोगों में खुशी है। तनुश्री के पिता राजेश कुमार और माता प्रियदर्शिनी को खूब बधाई मिल रही है।
विज्ञापन

तनुश्री ने दसवीं कक्षा की परीक्षा जिला कुल्लू के नव ज्योति पब्लिक स्कूल से पास की है। उन्होंने 700 में से 685 अंक लेकर टाॅप टेन में जगह हासिल की है। मुख्यमंत्री के हाथों अपनी बेटी को सम्मानित होने पर परिजनों में ही नहीं, बल्कि जिले के लोगों में भी खुशी है।
तनुश्री के पिता राजेश कुमार ने अमर उजाला का आभार जताया है। कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर नाज है। विधायक रवि ठाकुर ने तनुश्री के साथ उनके परिजनों को इस सम्मान के लिए बधाई देने के साथ ही उज्जवल भविष्य की भी कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें