फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव 18 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में 18 से 21 जून तक 47वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोकनृत्य, समूह नृत्य, लघु नाटक, प्रिंसेस सूत्रधार, समूहगान, लोक गीत, फिल्मी गीत तथा फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। यह बात सूत्रधार कला संगम संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कही।
विज्ञापन

वर्षगांठ उत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक हुई। इसमें उत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। पदाधिकारियों और सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि संस्था ने कला संस्कृति के क्षेत्र में कई बार राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुतियों से आयामों को स्थापित किया है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिंद्र कपूर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोगिंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें