फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पैदल सफर कर 11,000 फीट ऊंचे रघुपुरगढ़ पहुंचे देव श्रृंगाऋषि

विज्ञापन
रघुपुरगढ़ को जाते समय श्रृंगाऋ​षि ​घियागी।
विज्ञापन
कुल्लू। बंजार घाटी के अधिष्ठाता देवता श्रृंगाऋषि घियागी सोमवार शाम को 11,000 फीट ऊंचे धार्मिक स्थल रघुपुरगढ़ पहुंचे हैं। देवता ने यहां वास करने वाले पांचवीर से मिलन किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर अपने देवालय से करीब 13 किमी पैदल रघुपुरगढ़ पहुंचे देवता का लोगों ने स्वागत किया। ज्येष्ठ संक्रांति को देवता श्रृंगाऋषि देव परंपरा को निभाएंगे।
विज्ञापन

इस धार्मिक कार्यक्रम में बंजार, कुल्लू, सैंज, गाड़ागुशैणी, आनी और निरमंड क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे हैं। सोमवार की रात देवता का ठहराव रघुपुरगढ़ में हुआ और श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। देवता यहां आने वाले सैकड़ों लोगों को सुख-शांति का आशीर्वाद देंगे। देवता के कारदार पदम सिंह और कारकून निहान भंडारी ने कहा कि इस साल देवता रथ में सवार होकर रघुपुरगढ़ पहुंचे हैं।
पिछले साल देवता.....के साथ आए थे। कहा कि पूर्व में राजकाल के दौरान कुल्लू और मंडी के राजा में युद्ध हो गया था। इस दौरान कुल्लू के राजा ने अपनी जीत के लिए देवता श्रृंगाऋषि को याद किया था। इसके बदले में राजा ने ज्येष्ठ संक्रांति को रघुपुरगढ़ में देवता के नाम पर जगराते का आयोजन करने की मन्नत रखी थी।
विज्ञापन

इस लड़ाई में कुल्लू का राजा जीत गया और और तब से देवता परंपरा निभाने रघुपुरगढ़ आते हैं। इस बार देवता का रथ आने से बाह्य और इनर सराज बंजार का माहौल देवमय हो गया। मंगलवार सुबह संक्रांति के दिन रघुपुरगढ़ के आसपास के गांवों के लोग और महिलाएं रघुपुरगढ़ पहुंचेंगी और देवता की पूजा-अर्चना की जाएगी। दोपहर बाद देवता अपने देवालय घियागी के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें