फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल में सर्जरी और नेत्र ओपीडी में ताला

विज्ञापन
Surgery and Eye OPD locked in Kullu Hospital - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू इन दिनों खुद बीमार है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी मरीजों के लिए आफत बन गई है। उपचार के लिए आ रहे मरीजों को भटकना पड़ रहा है। वीरवार को अस्पताल में नेत्र रोग और सर्जरी ओपीडी में ताला लटका रहा। अस्पताल में एक सर्जन ऑपरेशन में था तो दूसरे की ड्यूटी स्वास्थ्य मेला पतलीकूहल में लगी थी।
विज्ञापन

एकमात्र नेत्र रोग विशेषज्ञ भी ओटी में थे। इस कारण दोनों विशेषज्ञों की ओपीडी में ताला लटका रहा। मरीजों को बिना उपचार करवाए लौटाना पड़ा। कुछ मरीजों ने मजबूरन निजी अस्पतालों में उपचार करवाया।
दिन वीरवार। समय सुबह साढ़े नौ बजे। पंजीकरण काउंटर पर मरीज आने शुरू हो गए हैं।
दस बजे तक पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हुई। पंजीकरण के बाद मरीज सर्जरी और नेत्र रोग ओपीडी पहुंचे। दोनों ही ओपीडी में ताला लटका मिला। करीब 11 बजे तक दोनों ओपीडी में मरीजों की लाइन लग गई। चिकित्सक न होने कारण मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में चिकित्सक न आने पर मरीजों ने पूछताछ की तो पता चला कि सर्जन और नेत्र विशेषज्ञ ऑपरेशन ड्यूटी हैं। एक सर्जन स्वास्थ्य मेले में गए हैं। मरीज शाम लाल, डिणे राम, रोहित, सुभाष, शंकुतला देवी और सीमा ने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक न होना परेशानी बना हुआ है। उपचार करवाने के लिए मरीजों को भटकना पड़ता है। अस्पताल से चिकित्सकों के तबादले तो कर दिए जाते हैं, लेकिन उनके स्थान पर अन्य विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं की जाती।
इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि वीरवार को नेत्र रोग चिकित्सक और सर्जन ऑपरेशन में रहे। एक सर्जन की ड्यूटी स्वास्थ्य मेला में लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से दोबारा ओपीडी में सेवाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें