फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में 250 लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
पतलीकूहल में स्वास्थ्य मेले में पहुंचे ग्रामीण।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली विस क्षेत्र के पतलीकूहल में खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। इसका शुभारंभ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में आयुष विभाग और एलोपैथी चिकित्सा के आठ चिकित्सा जांच और उपचार काउंटर लगाए गए। स्वास्थ्य मेले में नग्गर खंड की पंचायतों के लगभग 500 लोगों ने भाग लिया। धनेश्वरी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य उपचार सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्प है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मेले में लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच, परीक्षण तथा दवाइयां दी गईं। सभी काउंटरों में एक से तीन डॉक्टरों ने लोगों की स्वास्थ्य की जांच की। आयुष विभाग ने 165 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके मुफ्त दवाइयां बांटीं। उन्होंने बताया एलोपैथी काउंटरों में 270 लोगों ने उपचार के लिए पंजीकरण किया। कोविड वैक्सीन के लिए चार कांउटर स्थापित किए गए। 15 से 18 साल आयुवर्ग के 40 बच्चों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। 12 से 14 साल आयु के 105 बच्चों को जबकि 105 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई।
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र, पंचायत समिति के अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मीरा ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत हेमा, जिला आयुष अधिकारी के अलावा डॉ. मनीश सूद, डॉ. कपूर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रघुवीर राणा, नोरबु बौद्ध, सुरेश भोला और लोत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें