फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुक्खू सरकार ने की कुल्लू मनाली की अनदेखी : गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन सीजन में पर्याप्त पुलिस बल नहीं दिया, लग रहा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मनाली (कुल्ल)। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि पर्यटन सीजन में सुखविंद्र सरकार ने कूल्लू-मनाली की अनदेखी की है। बाढ़ से हुए नुकसान के बाद एनएचएआई ने अपना कार्य कर लिया है।
वामतट मार्ग को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार को लगभग 10 करोड़ दिए गए, लेकिन सड़क की हालत नहीं सुधरी। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह आरोप लगाते हैं कि केंद्र से मदद नहीं मिली। केंद्र की योजनाओं का श्रेय लेने का प्रयास करने से पीछे नहीं हटते। जिया-मणिकर्ण सड़क को केंद्र से 30 करोड़ मंजूर हुए हैं, उसी राशि से सड़क की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में पर्यटक मनाली आ रहे हैं लेकिन जाम में फंस रहे है। मनाली में जितने पुलिस जवानों की आवश्यकता है, उतने जवान नहीं मिले। इस वजह से जाम की समस्या खड़ी हो रही है। कानून व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ गई है। आए दिन मनाली में झगड़े हो रहे हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई की बजाय समझौता करवा रही है। कुल्लू-मनाली में नशा माफिया सक्रिय हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें