फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणाओं के स्टंट से जनता को किया जा रहा गुमराह : राठौर

विज्ञापन
बंजार कांग्रेस की बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। प्रदेश में अब कई जगहों पर उपचुनाव होने प्रस्तावित हैं। चुनावों के आते ही प्रदेश सरकार कोरी घोषणाएं कर रही हैं। जनता को घोषणाओं से गुमराह किया जा रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बंजार में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में जिला उपायुक्त को भी निर्देश हैं कि वे विकास कार्यों के लिए उन्हीं विधानसभा क्षेत्रों में बजट खर्च करें, जहां पर आने दिनों में चुनाव होने वाले हैं। इस कारण अन्य क्षेत्रों के लोग विकास की राह ही ताकते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर भी वे जिला मंडी और कुल्लू का दौरा कर रहे हैं। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है। बीते दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के लिए 80 करोड़ रुपये से अधिक की घोषणाएं की गई हैं। वह सभी घोषणाएं महज चुनावी स्टंट हैं और यह सब घोषणाएं आने वाले दिनों में पूरी होने वाली नहीं हैं।
राठौर ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की जीत को देखते हुए ही प्रदेश सरकार कोरी घोषणाएं करने का स्टंट कर रही है। चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदेश की जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवा रहे हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्घि सिंह ठाकुर, आदित्य विक्रम सिंह, दुष्यंत ठाकुर, सेस राम आजाद, इंदु पटियाल सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें