फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंकर की रोकथाम को करें कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं बागवानी अनुसंधान केंद्र सेऊबाग के अनुसार अगले पांच दिन जिले में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार इन पांच दिनों में जिले के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन

इस दौरान बागवानी अनुसंधान केंद्र सेऊबाग ने जिला के उन बागवानों को सलाह दी है, जिन्होंने सेब की फसल का तुड़ान कर दिया है, वे सेब के बगीचों में कैंकर को नियंत्रित करने के लिए 600 ग्राम कॉपर ऑक्सीक्लोराइड को 200 लीटर पानी में मिलाकार छिड़काव करें। वहीं, सेब में प्री मेच्योर लीफ फॉल रोग को नियंत्रित करने के लिए 200 लीटर पानी में टेबुकोनाजोल 50 प्रतिशत, ट्राइफ्लॉक्सीस्टोबिन 25 प्रतिशत, डब्ल्यूजी 80 ग्राम का छिड़काव करें। इसके अलावा सफेद जड़ सड़न रोग को नियंत्रित करने के लिए बागवान सिंचाई करें।
अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग के हमले को नियंत्रित करने के लिए 200 लीटर पानी में मेटिराम 55 प्रतिशत, पायराक्लोस्ट्रोबिन पांच प्रतिशत और डब्ल्यूजी 200 ग्राम को मिलाकर छिड़काव करें। संस्थान के प्रभारी डॉ. जोगिंद्र सिंह और डॉ. अभय शर्मा ने अनार के बागवानों को अनार पर तितली के हमले को नियंत्रित करने के लिए 200 लीटर पानी में साइपरमेथ्रिन 10 ईसी 200 मिली का छिड़काव करने की सलाह दी है। टमाटर में बकाई रोग के नियंत्रण के लिए पांच से सात दिन के अंतराल पर रिडोमिल एमजेड दो ग्राम प्रति लीटर पानी या मैनकोजेब या जिनेब 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें