फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोकनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू होगा स्नो फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग/उदयपुर। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में इस बार स्नो फेस्टिवल में क्राफ्ट और लोकनृत्य प्रतियोगिता सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता भी होगी। यह बात वीरवार को मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने लाहौल के कारगा में कही। उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ स्नो फेस्टिवल बैठक की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

डॉ. मारकंडा ने कहा कि स्नो फेस्टिवल में कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा। पिछले वर्ष स्नो- फेस्टिवल लगातार 75 दिनों तक चलाया गया, लेकिन इस बार स्नो-फेस्टिवल को अलग ढंग से मनाया जाएगा। स्नो फेस्टिवल का आगाज मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर त्रिलोकनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा। बैठक में कार्यवाहक उपायुक्त प्रिया नागटा, सहायक उपायुक्त डॉ. रोहित शर्मा, पीओआईटीडीपी मनोज कुमार ठाकुर, डीएसपी हेमंत ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोनिवि बीएस नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल मनेपा और तहसीलदार नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें