फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसपी ने लिया ग्लेशियर गिरने वाले इलाकों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल में हुई भारी बर्फबारी के चलते पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को लेकर गश्त बढ़ा दी है। लाहौल-स्पीति जिला के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी खुद अपनी टीम के साथ सड़कों पर निकले हैं। उन्होंने सड़क की स्थिति और संभावित हिमस्खलन बिंदुओं का निरीक्षण करने के लिए पैदल गश्त की।
विज्ञापन

टीम में पुलिस प्रभारी केलांग अर्जुन सिंह और अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे। गश्त का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के बीच हिमखंड गिरने को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। गश्त के दौरान पुलिस ने ग्लेशियर गिरने वाले इलाकों का जायजा लिया। स्थानीय लोगों को ग्लेशियर गिरने वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी।
उन्होंने लोगों को जोखिम के संदर्भ में अलर्ट रहने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक ने जिलावासियों से अनावश्यक यात्रा न करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 15 ऐसे प्वाइंट हैं जहां हिमखंड गिरने का खतरा रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें