फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसपी ने किया मनाली-लेह मार्ग का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले के पर्यटन स्थलों एवं मनाली-लेह मार्ग का रविवार को एसपी मयंक चौधरी ने निरीक्षण किया। दारचा-शिंकुला मार्ग, मनाली-लेह मार्ग, कोकसर-सिस्सू सड़क, अटल टनल रोहतांग, जिस्पा-दारचा मार्ग का जायजा लिया। एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि निरीक्षण से लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में सुरक्षित परिवहन और कुशल कानून व्यवस्था संचालन को सुनिश्चित बनाया गया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से आगामी चुनाव को देखते हुए सुरक्षा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कहा कि सीमा सुरक्षा में भी पुलिस विशेष ध्यान दे रही है। सीमा क्षेत्र की निगरानी को मजबूत किया गया है। निरीक्षण टीम में प्रभारी एटीआर नॉर्थ पोर्टल सुभाष चंद्र, प्रभारी पुलिस चौकी सिस्सू उत्तम चंद, सहायक उपनिरीक्षक मलकीत सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें