फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरचू-बारालाचा, रोहतांग में बर्फबारी

Wed, 14 Oct 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सरचू-बारालाचा सहित रोहतांग की ऊंची चोटियों पर बुधवार दोपहर से बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। मनाली-लेह के बीच सरचू पास से आवाजाही करने वाले सेना के वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हल्की बर्फ सड़क पर जम जाने और धुंध के चलते उन्हें वाहनों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


वहीं, लाहौल घाटी में भी मौसम का मिजाज बिगड़ते ही तमाम ऊंची चोटियों पर बर्फ के हल्के फाहे गिरे। बुधवार दोपहर बाद घाटी में ठंड एकाएक बढ़ गई। बारिश और तेज हवाओं के बीच पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे। इससे घाटी के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौसम का मिजाज बिगड़ते ही प्रवासी मजदूरों का घाटी से पलायन शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने लोगों को मौसम के हालातों को देखते हुए ट्रैकिंग रूटों पर न जाने की हिदायत दी है। इसके अलावा पवित्र झील नीलकंठ महादेव के दर्शन को भी श्रद्धालुओं के लिए विराम लग गया है।

लाहौल घाटी में बुधवार दोपहर नीलकंठ, कुगतीपास, घेपन पीक, मूलकिला, लेडी ऑफ केलांग, कुलतीनाला, शिकराअप, रोहतांग और सरचू की पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे। हालांकि, लेह-मनाली रूट पर सरचू और बारालाचा पास में बर्फ के हल्के फाहे गिरे। सेना खबर लिखे जाने तक हालांकि लेह-मनाली के बीच बारालाचा और सरचू के बीच वाहनों की आवाजाही रही। वहीं, लाहौल घाटी के कुछ रिहायशी इलाकों में भी बारिश के बीच कुछ जगहों पर हल्की ओलावृष्टि होने की सूचना है। एसपी लाहौल-स्पीति रमन कुमार मीणा ने लाहौल घाटी के महत्वपूर्ण ट्रैकिंग रूटों की ओर आने वाले ट्रैकरों से अपील की है कि वे खराब मौसम के बीच ट्रैकिंग स्थलों की ओर जाने का जोखिम न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें