फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फातरू की स्की ढलान पर किया स्कीइंग का अभ्यास

Thu, 05 Feb 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के स्की ढलान पर स्की प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। सोलंगनाला के साथ लगती फातरू की स्की ढलान पर वीरवार को 10वें दिन प्रतिभागियों ने स्कीइंग का अभ्यास किया।
विज्ञापन

देश के विभिन्न राज्यों से एडवांस कोर्स के लिए आए 39 युवाओं ने ढीली बर्फ पर स्की चलाने की तकनीक, संतुलन बनाए रखने, गति पर नियंत्रण, सुरक्षा उपायों के बारे में जाना। इसके अलावा ठोस ढलान पर अभ्यास कराते हुए प्रशिक्षकों ने युवाओं को स्कीइंग की बारीकियां सिखाईं।
विज्ञापन

स्की प्रशिक्षक शशिपाल सिंह ने बताया कि 14 दिन तक चलने वाले एडवांस स्की कोर्स में प्रतिभागियों को बर्फ की नरम और ढीली परत पर स्की के गुर सिखाए गए। उन्होंने कहा कि सोलंग वैली की प्राकृतिक बर्फीली ढलानें स्की प्रशिक्षण के लिए आदर्श हैं। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा आत्मविश्वास के साथ स्कीइंग को अपना सकते हैं। संवाद

मनाली के स्की ढलान पर स्की प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें