फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क पर फिसलन बढ़ गई तो खुद बेलचा उठाकर बना दी राह

Thu, 05 Feb 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में श्री महादेव सेवा संगठन के राजू ठाकुर और कुलतर सिंह ने निस्वार्थ भावना से पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
महादेव सेवा संगठन के दो युवाओं ने मिट्टी बिछाकर चलने योग्य बनाई सड़क
विज्ञापन

त्रिलोकनाथ सड़क पर तीन घंटे बर्फ के ऊपर मिट्टी बिछाने का किया काम

दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फ से ढकीं सड़कों पर जब हर फिसलता कदम हादसे का खतरा बन जाए, तब कुछ लोग हालात को कोसते नहीं, बल्कि खुद समाधान बन जाते हैं।
ऐसा ही उदाहरण उदयपुर-त्रिलोकनाथ वाम तट संपर्क सड़क पर देखने को मिला, जहां महादेव सेवा संगठन के दो युवाओं ने ब्लैक आइस से जमी सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए खुद बेलचा उठाकर निस्वार्थ सेवा की मिसाल पेश की।
हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी की अधिकांश सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई थीं। मौसम साफ होते ही लोक निर्माण विभाग चरणबद्ध तरीके से सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य कर रहा है। उदयपुर-त्रिलोकनाथ संपर्क सड़क के कुछ हिस्सों में ब्लैक आइस जमी रहने से वाहनों की आवाजाही में भारी दिक्कतें आ रही थीं। फिसलन के कारण हादसों की आशंका भी बनी हुई थी। ऐसे में महादेव सेवा संगठन के राजू ठाकुर और कुलतर सिंह ने स्वयं सड़क पर मिट्टी डालने का जिम्मा उठाया। दोनों युवाओं ने करीब तीन घंटे तक उन स्थानों पर मिट्टी बिछाई जहां वाहनों को चढ़ने में परेशानी हो रही थी। उनकी इस मेहनत से सड़क को काफी हद तक सुरक्षित बनाया जा सका और वाहनों की आवाजाही सुगम हुई।
विज्ञापन

बर्फबारी के इस मौसम में इस सड़क का खुला रहना त्रिलोकनाथ और शकोली पंचायत के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए बेहद राहत भरा है क्योंकि इससे उपमंडल उदयपुर की ओर आवाजाही के लिए वाहन सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

त्रिलोकनाथ वार्ड के जिला परिषद सदस्य राजेश कऊपा ने दोनों युवाओं की निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना की है। लोक निर्माण विभाग के चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने बताया कि उदयपुर से वाम तट होते हुए बिहाड़ी से आगे त्रिलोकनाथ जीरो पॉइंट तक सड़क खोलने का कार्य लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें