फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हुड़दंग मामले में एसआईटी ने संभाला जांच का जिम्मा

Sat, 11 Mar 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण में पिछले दिनों पंजाब के पर्यटकों की ओर से किए गए हुड़दंग मामले में छानबीन का जिम्मा एसआईटी ने संभाल लिया है। अब तक मामले की जांच कुल्लू पुलिस ही कर रही थी।
विज्ञापन

एसआईटी में मंडी रेंज के डीआईजी मधुसूदन को कमान दी गई है। मामला सामने आने के बाद एकत्रित तथ्यों को एसआईटी को सौंपा गया है। एसआईटी अपने स्तर पर मणिकर्ण में हुड़दंग मचाने वालों तक पहुंचेगी। इसके लिए डीआईजी समेत अन्य सदस्य मणिकर्ण जाकर सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों का मिलान कर जांच आगे बढ़ा सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर मणिकर्ण में उत्पाद मचाने वालों का अभी तक कोई पता न चलने के कारण स्थानीय लोगों में रोष है। लोग हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने की मांग रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं भविष्य में इस तरह की घटना न हो, इसके लिए मणिकर्ण के लोगों ने पुलिस और प्रशासन से आश्वासन भी मांगा है। कुल्लू पुलिस की ओर से मणिकर्ण में अतिरिक्त पुलिस जवान किए गए हैं। हाथीथान में मणिकर्ण की तरफ जाने वाले जाने वाले वाहनों को चेकिंग के बाद ही भेजा जा रहा है। एसपी साक्षी वर्मा का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें