फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू और भुंतर शहर में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
कुल्लू में जन आक्रोश रैली के समर्थन में बंद रहा बाजार। संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के दो मुख्य शहरों में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं, जिसके चलते विधानसभा कुल्लू की जनता ने मंगलवार को जन आक्रोश आंदोलन किया।
जनता के इस आंदोलन का व्यापार मंडल कुल्लू और व्यापार मंडल भुंतर ने भी समर्थन किया। रामशिला से लेकर भुंतर तक सभी दुकानें मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे तक पूरी तरह बंद रखी गई। इससे दोनों बड़े शहर सुनसान रहे। हालांकि लोग प्रदर्शन की जानकारी न होने के कारण बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे, लेकिन उन्हें दोपहर तक दुकानें खुलने का इंतजार करना पड़ा। खरीदारी करने आए लोगों को दोपहर के बाद ही सामान मिल पाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला कुल्लू में भुंतर और कुल्लू बहुत व्यस्त बाजार हैं। यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। इसके बावजूद व्यापार मंडलों ने अपना फायदा न देखते हुए कुल्लू की जनता की समस्या को ध्यान में रखा। समस्या का समाधान करवाने के लिए सभी मुख्य बाजारों को बंद रखने का अहम फैसला लिया गया। जनता ने कुल्लू व भुंतर व्यापार मंडल का भी आभार जताया है। बता दें कि जन आक्रोश आंदोलन के चलते रामशिला, सरवरी, लोअर ढालपुर, इनर सरवरी, ढालपुर, भुंतर और अखाड़ा बाजार बंद रहे।
विज्ञापन

मेले का अस्थायी बाजार भी रखा बंद
जिला मुख्यालय कुल्लू में दो साल बाद राज्य स्तरीय पीपल जातर मेले का आयोजन किया गया। इस जातर में 13 मई तक ढालपुर में अस्थायी बाजार सजाया गया है। मेले में सजाए गए अस्थायी बाजार को भी समर्थन में बंद रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें