फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: थाना प्रभारी को बुलाया शूरू गांव, चिट्टा तस्करी के आरोपी के खिलाफ मांगी कार्रवाई

Mon, 03 Jul 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। नशे के खिलाफ शूरू गांव में ग्रामीण जागरूक हो गए हैं। 30 जून की रात ग्रामीणों ने चिट्टा तस्करी का आरोप लगाते गए एक युवक और युवती को पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक और युवती को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उनसे किसी तरह का नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ लेकिन पुलिस ने युवक को नशामुक्ति केंद्र भेज दिया है।
सोमवार को ग्रामीणों ने इसी मामले को लेकर बैठक बुलाई। पुलिस थाना मनाली के प्रभारी को बैठक में बुलाया गया और युवक-युवती के खिलाफ की गई कार्रवाई पर असंतोष जताया।
विज्ञापन

युवक मंडल और महिला मंडल ने थाना प्रभारी को मांगपत्र सौंपकर मामले की गहन छानबीन करने की मांग की है। साथ ही चेताया कि सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो के प्रदर्शन करने को विवश हो जाएंगे।
ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि पकड़े गए युवक के खिलाफ सीबीआई जांच की जाए। आरोप लगाया कि युवक का पूरा परिवार नशे के कारोबार में संलिप्त है। उनके खिलाफ सीबीआई की जांच की जानी चाहिए। महिला मंडल की प्रधान हीरा ठाकुर ने बताया कि 30 जून को ग्रामीणों ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ मोर्चा निकाला था।
एक युवक और युवती को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने ग्रामीणों को सुरक्षा का आश्वासन दिया था। तीन दिन बीतने के बाद गांव में किसी तरह की गश्त नहीं की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने कहा कि ग्रामीण नशे को लेकर जागरूक हुए हैं, यह सराहनीय पहल है। पुलिस इस मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों की हर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें