फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जेएनवी के लिए चयनित बच्चे सम्मानित

Mon, 03 Jul 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने गुरु पूर्णिमा पर जवाहर नवोदय स्कूल के लिए चयनित बच्चों को
विज्ञापन
कुल्लू। जवाहर नवोदय स्कूल में चयनित होने वाले बच्चों को सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने सम्मानित किया। कुल्लू शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा पर सम्मान समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें सीपीएस मुख्यातिथि रहे। यहां उन बच्चों को सम्मानित किया जिन्होंने समिति से निशुल्क प्रशिक्षण लिया है। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है।
उन्होंने समिति को बधाई देते हुए शिक्षक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की। समिति के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क कोचिंग सुविधा के साथ 11वीं और 12वीं की निशुल्क पुस्तकें प्रदान की जा रही हैं। इस दौरान उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें