कुल्लू। वन मंडल कुल्लू की सेऊबाग पहाड़ी में सुबह के समय आग लग गई। शुक्रवार को पूरा दिन पहाड़ी आग से सुलगती रही। बारिश और बर्फबारी के बाद पहली बार पहाड़ी में आग लगने की घटना सामने आई है।
घासनी में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों, समितियों और वन विभाग ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी कुल्लू एंजल शर्मा ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए विभागीय टीम मौके पर भेजी गई है।
कहा कि आग पर काबू पाने में ग्रामीणों और स्थानीय समितियों का सहयोग मिला है। पहाड़ी में आग लगाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद