संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। समुद्रतल से करीब 18,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव यात्रा इस साल 10 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
श्रीखंड महादेव यात्रा 28 जुलाई तक होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने सेक्टर अधिकारी तैनात किए हैं। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने आदेश जारी कर आम लोगों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था को देखते हुए टेक चंद नायब तहसीलदार निरमंड, विवेक ठाकुर नायब तहसीलदार नित्थर, दिलीप कुमार तहसीलदार आनी, वेद प्रकाश नायब तहसीलदार आनी, अनिल कुमार तहसीलदार भुंतर, पृथी चंद नायब तहसीलदार बंजार और हीरा लाल नायब तहसीलदार सैंज को सेक्टर अधिकारी तैनात किया है। सभी अधिकारियों को 10 से 28 जुलाई तक अलग-अलग दिनों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।