फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर पर झुलसा रोग का कहर

विज्ञापन
सब्जी मंडी भुंतर में टमाटर की बोली लगाते व्यापारी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां कई सड़कों और जानमाल का नुकसान हुआ, वहीं अब नगदी फसल टमाटर में झुलसा रोग लग गया है। रोग के प्रकोप के कारण जिले में 50 फीसदी फसल को नुकसान हुआ है। इससे उत्पादन पर भी काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रोग के कारण किसानों की 50 से 60 प्रतिशत फसल झुलसा रोग की चपेट में आ गई है। ऐसे में टमाटर उत्पादक किसान परेशान हैं। पहले कम दाम मिलने से किसानों को नुकसान झेलना पड़ा था। अब झुलसा रोग ने किसानों की कमर तोड़ दी है। रोग पर नियंत्रण न होने से टमाटर का पौधा सूखने लगा है। घाटी के किसान अमित ठाकुर, खेम सिंह, वीर सिंह, जोगिंद्र, रितेश, नवीन, चमन आदि ने कहा कि भारी बारिश के कारण टमाटर फसल रोग की चपेट में आ गई है। इसके कारण पौधा सूखने लगा है। शुरूआती दौर में टमाटर के अच्छे दाम नहीं मिलने से भी इस बार खासा नुकसान किसानों को हुआ है। लेकिन जब कीमत अच्छी मिलने शुरू हो गई तो बीमारी ने फसल को तबाह कर दिया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश के चलते फसल पर बीमारी का प्रकोप है। इससे फसल खराब हो रही है। उधर, इस संबंध में कृषि उपनिदेशक पंजवीर ठाकुर ने कहा कि झुलसा रोग के लिए ब्लाईटॉक्स दवा की स्प्रे करें। इससे रोग पर नियंत्रण हो जाएगा। इसके बाद दोबारा डाथेन एम-45या रिडोमिल एम जैड-72 का छिड़काव करना चाहिए। इससे बची हुई फसल पर रोग का नियंत्रण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें