फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यालय प्रबंधन के टिप्स लेंगे स्कूल प्रमुख

Sun, 08 Jun 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नेतृत्व और प्रबंधन का नौ जून से शुरू होगा पहला चरण
विज्ञापन

जिला के 100 विद्यालय प्रमुखों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। जिले के 100 स्कूल प्रमुखों को नेतृत्व और प्रबंधन (लीडरशिप एंड मैनेजमेंट) की तकनीक बताई जाएगी। उन्हें विद्यालय प्रबंधन सुधार, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की बारीकियां सिखाई जाएंगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू (डाइट) ने इसके लिए रणनीति बना ली है। डाइट में नौ से 13 जून तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला होगी।
जिले के चयनित सौ विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और केंद्रीय मुख्याध्यापकों को विद्यालय प्रबंधन की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा। स्कूल नेतृत्व और प्रबंधन कार्यक्रम के समन्वयक श्याम लाल हांडा ने कहा कि विद्यालय प्रमुखों को प्रबंधन में सुधार, शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार और प्रचार-प्रसार करने की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांच दिन चलने वाले शिविर के 18 सत्र होंगे। इनमें 16 स्रोत व्यक्ति उपरोक्त विषयों पर व्याख्यान देंगे। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन






विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की पहल



सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए यह पहल की गई है। नेतृत्व और प्रबंधन कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रमुखों को उनके कर्तव्यों और कार्यों से अवगत करवाया जाएगा। नौ से 13 जून तक प्रशिक्षण कार्यशाला होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें