फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार कॉलेज में जुटे देश भर के विद्वान

Wed, 21 May 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति विज्ञान परिभाषा कोष सात दिवसीय कार्यशाला में रखेंगे विचार
विज्ञापन

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में 27 मई तक चलेगी कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में बुधवार को राजनीति विज्ञान परिभाषा कोष पर सात दिवसीय विशेष कार्यशाला का आगाज हुआ। प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार सिंह ने विद्वान मेहमानों का स्वागत किया।
आयोग के सहायक निदेशक प्रो. शहजाद अंसारी ने बताया कि यह आयोग पूर्व में तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन वर्ष 1961 में स्थापित किया गया था। आयोग मुख्य रूप से सामाजिक विज्ञान तथा मानविकी से संबद्ध विषयों के हिंदी, अंग्रेजी और विभिन्न भारतीय भाषाओं के शब्दों की परिभाषा सहित कोष निर्माण का कार्य करता है।
विज्ञापन

कार्यशाला के माध्यम से विद्वान राजनीति विज्ञान परिभाषा कोष के तहत हिंदी और अंग्रेजी में राजनीति विज्ञान के शब्दों और उनकी परिभाषा से संबंधित संपूर्ण कोष सात दिन में पूरा करने का प्रयास करेंगे। प्रो. नावेद जमाल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत भारत सरकार क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षण गतिविधियों को संचालित करने जा रही है।
बंजार कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार सिंह, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू से लोक प्रशासन विभाग की सह आचार्य डॉ. निर्मला सिंह, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार के लोक प्रशासन विभाग से डॉ. योग राज और राजनीतिक विज्ञान विभाग से डॉ. सुरेंद्र सिंह स्थानीय विषय विशेषज्ञ के रूप में विशेष कार्यशाला में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग के सहायक निदेशक प्रो. शाहजाद अंसारी, दिल्ली विवि के शहीद भगत सिंह महाविद्यालय से प्रो. प्रवीण झा, राजधानी महाविद्यालय से प्रो. सुमन कुमार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली से प्रो. नावेद जमाल, कन्या महाविद्यालय जोधपुर, राजस्थान से डॉ. हरिराम परिहार, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर, राजस्थान से डॉ. बालूदान बारहट और जय नारायण व्यास विवि जोधपुर, राजस्थान से डॉ. दिनेश गहलोत विषय विशेषज्ञ के रूप में अलग-अलग दिनों में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें