कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित अटल सदन के अंतरंग सभागार में संगीत-नृत्य उत्सव की धूम मची हुई है। शनिवार को पंजाब की कलाकार सरबजीत कौर ने पंजाबी लोकगायन में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने पंजाब की मिट्टी की खुशबू बिखेर दी। दर्शकों ने सरबजीत काैर की प्रस्तुतियों को खूब सराहा।
चार दिवसीय संगीत एवं नृत्य उत्सव लोगाें के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसमें हर दिन अलग-अलग कलाकारों का कार्यक्रम रखा गया है। जिला भाषा अधिकारी कुल्लू सुनीला ठाकुर ने कहा कि भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में 30 सितंबर तक अटल सदन के अंतरंग सभागार में यह कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को तरसेम चंद कलहेरी एवं ग्रुप की ओर से पंजाबी लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कुल्लू जिले के सभी कलाप्रेमियों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए आएं। संवाद