कुल्लू। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान कुल्लू ने 10 दिवसीय यात्रा एवं पर्यटक गाइड कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जिले के 32 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सफल उद्यमी बनने और व्यापारिक गतिविधियों को सही ढंग से चलाने को लेकर जानकारी दी गई।
जिले के सफल उद्यमियों ने भी प्रशिक्षुओं को जरूरी टिप्स दिए। शिविर के समापन पर पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) कुल्लू के निदेशक चंद्र नारायण सिंह, संसार सिंह राणा और प्रतिभा शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान चंद्र नारायण सिंह ने बाजार प्रबंधन और क्वालिटी प्रबंधन की जानकारी दी।
कहा कि दो साल तक आरसेटी कुल्लू सभी प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार को अपनाकर अपनी आजीविका खुद कमाने के लिए सहायता करेगा। कार्यक्रम समन्वयक सौरभ उपाध्याय ने कहा कि सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद