फोटो सहित......
बारिश के कारण राणाबाग-कांडीबाग-बालू सड़क पर बगोला के पास हुआ भूस्खलन
बरसात की पहली बारिश ने बढ़ाई रघुपुर क्षेत्र के लोगों को मुसीबतें
.........
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भूस्खलन के कारण राणाबाग-कांडीबाग-बालू सड़क के बगोला के पास अवरुद्ध होने से लोगों और विद्यार्थियों को करीब 13 किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा। मार्ग के अवरुद्ध होने से रघुपुर घाटी के लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। भूस्खलन के कारण एचआरटीसी की एक बस भी बीच रास्ते में फंस गई। उसे सोमवार सुबह 36 घंटे के बाद निकाला गया। बगोला गांव से आगे भूस्खलन के कारण सड़क टूट गई। साथ ही सड़क पर मलबा आ गया। खतरे को देखते हुए चालक ने बस को पहले ही सुरक्षित जगह पर पार्क किया था लेकिन सड़क खराब होने से 28 जुलाई को बस नहीं जा सकी।
मार्ग अवरुद्ध होने से रघुपुर घाटी की फनौटी औरकरशईगाड़ पंचायत के बनाला, लोट, जुहड़, लोअर फनौटी, अपर फनौटी, बालू, छलाच, कांडीबाग, देहुरी और कोट गांव के करीब 25 विद्यार्थियों सहित 40 से अधिक लोगों को 13 किलोमीटर का पैदल सफर का राणाबाग पहुंचना पड़ा।
सभी लोग सुबह 7:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक बस का इंतजार करते रहे, मगर चालक और कंडक्टर ने सड़क की खराब हालत का हवाला देते हुए बस को न ले जाने की बात कही। अभिभावक रंजीत राठौर, ओम प्रकाश, संतोष कुमार ने कहा कि 28 जुलाई शाम से लेकर रातभर बारिश होने से रघुपुरघाटी का जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया। इस दौरान कई लोगों को जरूरी काम के लिए टैक्सी में भारी भरकम किराया देकर सफर करना पड़ा। स्थानीय निवासी टेक सिंह, राम लाल, खेम सिंह तथा अशोक ठाकुर ने कहा कि बरसात को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को राणाबाग-कांडीबाग-बालू और लोट सड़क के लिए मशीनरी तैनात रखनी चाहिए ताकि समस रहते सड़क को खोला जा सके।
....
बारिश से बंद हुई राणाबाग-कांडीबाग-बालू सड़क को बहाल कर दिया है। विभाग ने सूचना मिलने के बाद ही जेसीबी को मौके पर भेजा। विभाग ने बरसात के लिए मशीनरी को तैयार रखा है।
-मनीष कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, आनी
000