फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख से होगी सड़क की टारिंग

विज्ञापन
कुल्लू-सुल्तानपुर (मठ) सड़क पर जल्द होगी टारिंग। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर चार को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क को दस लाख से चकाचक किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। कुल्लू-सुल्तानपुर (मठ) सड़क की जल्द ही टारिंग की जाएगी।
विज्ञापन

सड़क के पक्के होने से तीन वार्डों के बाशिंदों की कई साल से चल रही समस्या हल होगी। विवादों के चलते सड़क को पक्का करने का कार्य नहीं हो पाया है। इसके चलते रोजाना नप के वार्ड नंबर दो अखाड़ा बाजार, तीन ब्यासा मोड़, चार सुल्तानपुर के बाशिंदों और सब्जी मंडी में आने-जाने वाले किसानों-बागवानों को परेशान होना पड़ता है। लेकिन अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत करने का जिम्मा उठाया है। ऐसे में सड़क से लाभान्वित होने वाले सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि पिछले कई साल से कुल्लू-सुल्तानपुर सड़क की अनदेखी हो रही थी। इस सड़क की लोनिवि, नगर परिषद और एचपीएमसी सुध नहीं ले रहे थे। सड़क को एक-दूसरे की बताकर सभी दुरुस्त करने से पल्ला झाड़ते रहे। इसके कारण 1900 मीटर लंबी सड़क पर गड्ढों की भरमार हो गई थी। जगह-जगह सड़क ढह जाने से वाहनों में आवाजाही करना जानलेवा हो गया था। लेकिन अब लोनिवि ने सड़क की हालत सुधारने का निर्णय लिया है। विभाग ने सड़क की टारिंग के लिए दस लाख के बजट का प्रावधान किया है। उधर, इस संबंध में लोनिवि के एसडीओ पवन ने कहा कि कुल्लू-सुल्तानपुर सड़क पर डंगे लगाने का कार्य पूरा हो गया है। सड़क को पक्का करने के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। जल्द ही सड़क की टारिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें