फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली महादेव मंदिर पहुंचने की राह होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। खराहल घाटी की चोटी पर स्थित बिजली महादेव मंदिर तक पहुंचने की राह अब आसान हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग बारीपधर-थूर्क-पेच्छा सड़क की टारिंग करेगा। विभाग ने इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही टारिंग का कार्य आरंभ किया जाएगा। टारिंग होने से बिजली महादेव पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को सात किलोमीटर का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। वहीं, ग्राम पंचायत सेऊगी, चंसारी, बंदल के सैकड़ों ग्रामीणों को भी यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क की टारिंग पर विभाग करीब 40 लाख रुपये खर्च करेगा। सड़क की टारिंग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुल्लू-बिजली महादेव की मुख्य सड़क के मध्य स्थित बारीपधर से पेच्छा के लिए संपर्क सड़क बनाई गई है। इस सड़क के बनने से तीन पंचायतों के स्थानीय निवासियों को सुविधा मिल रही है। इसके अलावा आराध्य देव बिजली महादेव जाने वाले यात्रियों का सफर भी कम हो गया है। मुख्य सड़क से वाया पुईद, शराऊगी, ठेला होकर बिजली महादेव पहुंचना पड़ता है। लेकिन अब इस संपर्क सड़क के चकाचक हो जाने से सफर और सुगम व कम हो जाएगा। हालांकि संपर्क सड़क पर गड्ढों की भरमार होने के कारण मजबूरन लोगों को कुल्लू-बिजली महादेव सड़क पर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि 3.50 किलोमीटर लंबी बारीपधर-थर्कू-पेच्छा सड़क को चकाचक किया जाएगा। इसकी विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है, मौसम साफ होते ही टारिंग का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें