फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में लुढ़की, अध्यापिका की मौत

Tue, 08 Nov 2016 09:42 PM IST
कुल्लू/ बजौरा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
बजौरा के समीप ढिबर नाला मोड़ में मंगलवार सुबह एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। जोनल अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान घायल महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायल का उपचार चल रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे का सही कारण पता लगाने में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बजौरा-न्यूल सड़क से दंपति कार के माध्यम से बजौरा की तरफ आ रहा था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ढिबर नाला मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


कार खाई में गिरने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे। घायलों को कड़ी मशक्कत कर खाई से निकाल कर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल अध्यापिका ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायल का उपचार चल रहा है। मृतका जेबीटी की पहचान जयश्री पत्नी कर्ण सिंह निवासी बजौरा के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान कर्ण सिंह निवासी बजौरा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि कर्ण सिंह विद्युत बोर्ड में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। भुंतर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। हादसे के सही कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें