फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को तनाव से बाहर निकालेगा ऋषि

विज्ञापन
मौहल के कैंब्रिज स्कूल में विद्यार्थियों को तनाव से बचने के बारे में बताते ऋषि आहुजा। संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू का रहने वाला ऋषि अब जिले के सभी स्कूलों में जाकर बच्चों को तनाव से बाहर निकालेगा। वह बच्चों को तनाव से संबंधी जानकारियां देगा।
विज्ञापन

उसने बुधवार को कुल्लू के कैंब्रिज स्कूल से हिलिंग माइंड अभियान को शुरू किया। ऋषि का कहना है कि तनाव से बच्चे मानसिक संतुलन खो रहे हैं। इसकी वजह से आत्महत्या करने की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं जो समाज के लिए सही नहीं है। उसने कहा वह स्वयं तीन साल तक तनाव में रहा है। दसमें उसे भारी परेशानी हुई।
बातचीत करने के लिए भी कोई नहीं, जिससे मानसिक संतुलन बिगड़ता गया। अब वह तनाव से बाहर आ गया है। इसके लिए उन्होंने डांस, गाना गाने तथा पेंटिंग की। ऋषि का कहना है कि जिस दौर से मैं गुजरा हूं, उस दौर से कोई और न गुजरे, इसलिए हिलिंग माइड अभियान के तहत स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक करुंगा ताकि उनका भविष्य भी अच्छा हो सके। उसने कहा वर्तमान में कुछ लोग तनाव के बारे में खुल कर बात नहीं करते हैं और इसे हल्के में लेते हैं। इससे समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

ऋषि ने कहा कि तनाव मानसिक समस्या है। यह मरीज को शारीरिक रूप से प्रभावित करती है। इससे थकावट, दुबलापन या मोटापा, सिर दर्द होता है। लोग इन लक्षणों की जड़ों में छुपे तनाव पर ध्यान नहीं देते। उसने कहा अगर उसका अभियान कामयाब रहता है तो वह इसे राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें