लाहौल के जाहलमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथी को पुस्कृत करते हुए।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के केंद्रीय पाठशाला लोट में 27वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिनों तक हुई स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 95 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 50 लड़कों और 45 लड़कियों ने भाग लिया। सोमवार को समापन के अवसर पर वारपा पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया।
इसमें मार्चपास्ट में पहला स्थान जाहलमा स्कूल में हासिल किया। खो-खो के लड़कों के वर्ग में जाहलमा, लड़कियों में शांशा और किरतिंग संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। कबड्डी और वाॅलीबाल में लड़कों के वर्ग में भी जाहलमा स्कूल अव्वल रहा है। चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान हिमांक और दूसरे स्थान पर आशीष रहे।
प्रश्नोत्तरी में पहला स्थान जाहलमा और दूसरे स्थान पर शांशा स्कूल रहा। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में निशिता, कृष्णा और अदिती, ऊंची कूद में सावित्री, अदिति और आरोही क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में रिजुअल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। रिजुअल ने ऊंची कूद के अलावा 100 और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया है। लड़कियों में निशिता को बेस्ट खिलाड़ी का इनाम दिया गया। इसके अलावा जाहलमा स्कूल को सर्वश्रेष्ठ जोन से सम्मानित किया है। संवाद
रिजुअल, निशिता को चुना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी